Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील दिवस में आई 20 शिकायतें

तहसील दिवस में आई 20 शिकायतें

सासनी/हाथरस, जन सामना। तहसील दिवस में मांत्र बीस शिकायतें ही दर्ज की गई। जिसमें दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।  एसडीएम राजकुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में आहूत तहसील दिवस में आई बीस शिकायतों में 13 राजस्व, 4 विकास 1 पुलिस, तथा दो अन्य शिकायतें दर्ज की गई। इसमें दो शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गयां वहीं अन्य शिकायतों को समयवद्धता के भीतर ही निवटाने के संबधित अफसरों को निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार निधि भारद्वाज, कानूनगो शिवा यादव, लेखपाल गौरव चौधरी, तेजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, विवेक वार्ष्णेय, शिव कुमार दीक्षित, एवं संबधित विभागों के अफसर मौजूद थे।