Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा-पंकज पंडित

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा-पंकज पंडित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद बूलगढ़ी कांड में अपनी अहम भूमिका अदा करने के बाद अब संगठन विस्तार की ओर बढ़ रहा है। वहीं कुछ दिन पूर्व अलीगढ़ में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का विरोध व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कूच करने वाले पूर्व में राष्ट्रीय बजरंग दल अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष और अखंड भारत हिन्दू सेना में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके अभी हाल ही में पंकज पंडित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले आशू पंडित को भी राष्ट्रीय सवर्ण परिषद में उत्तर प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धबरैय्या व राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी के आदेश पर उत्तर प्रदेश सचिव आशू पंडित ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की बैठक राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई। जिसमें पंकज पंडित के काम को देखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने का फैसला किया है।