Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा कि आज किसान बहुत परेशान है जो हमारा अन्नदाता है वर्तमान सरकार की नीतियां उसी अन्नदाता के विरोध में हैं। जिला उपाध्यक्ष एवं किसान एवं जन शिकायत निवारण प्रभारी प्रबुद्ध सैलानी ने कहा कि जनपद में पूरी कांग्रेसजन निरंतर जगह-जगह जाकर किसानों की समस्याओं को जान रहे हैं और उनके समाधान की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, शरद उपाध्याय नंदा, हरीशंकर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनुज कुमार संत आदि शामिल थे।