Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नारी सशक्तिकरण के लिए उसकी सुरक्षा जरूरी है:सुनीता वार्ष्णेय

नारी सशक्तिकरण के लिए उसकी सुरक्षा जरूरी है:सुनीता वार्ष्णेय

सासनी/हाथरस, जन सामना। नारी सशक्ति करण के लिए नारी की सुरक्षा अति आवश्यक हैं, क्यों कि नारी देश समाज और के प्रति जो बलिदान देती है| वह उसकी मुख्य शक्ति है| इसे और मजबूत करने के लिए नारी सुरक्षित नहीं रहेगी तो प्रकृति भी नहीं बच पाएगी। राम ग्राम सेवा संस्थान सचिव सुनीता वार्ष्णेय ने रोडवेज बस स्टेण्ड तथा परिवहन विभाग कार्यालय हाथरस पर आयोजित नारी सशक्तिकरण और नारी सुरक्षा कार्यक्रमके दौरान बताई। उन्होनें हर क्षेत्र में नारी के सम्मान को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवारों में अपने पुत्रों को महिलाओं के सम्मान के प्रति संस्कार देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों का बोध होना चाहिए। जिससे वह अपने ऊपर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा सके। कार्यक्रम में एआरएम शशिरानी, एआरटीओ नीतू सिंह, मंजू लता, वीरी सिंह, विनीत शर्मा, राजवीर सिंह, गणेश देव, जगदीश प्रसाद, रामू तिवारी, देवेन्द्र शर्मा, बॉवी बिमलेश आदि मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन व्यंग कवि वीरेन्द्र जैन नारद ने किया।