Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाअध्यक्ष बने राजेन्द्र प्रसाद

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाअध्यक्ष बने राजेन्द्र प्रसाद

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। नगर के वाल्मीकि बस्ती में दुर्गा माता रानी भंडारा कार्यक्रम के अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एडवोकेट हाई कोर्ट विशाल सिंह वाल्मीकि के आदेश अनुशार राजेन्द्र प्रसाद वाल्मीकि को ग्राम पंचायत रेहचटी को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। नवनियुक्त राजेन्द्र प्रसाद को मनोनित होने पर वाल्मीकि समाज के लोगो ने उनकी माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि अपने कार्य को पूरी ईमानदारी निभउंगा व संगठन के हित में हमेशा कार्य करता रहूंगा। स्वागत करने वालो मे रामअवतार वल्मीकि, डिप्टी सिंह, मुकेश कुमार, राज कपूर, पप्पंन, रामदुलारे, मनोज यादव, ज्ञान सिंह, जगदीश मोहन आदि लोगो ने स्वागत किया।