Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टेंट व्यवसायी की करंट से मौतःभारी शोक

टेंट व्यवसायी की करंट से मौतःभारी शोक

हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डा पर टेंट व्यवसाई की करंट लगने से मौत हो जाने से जहां टेंट व्यवसाई के परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।  टेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा मृतक व्यवसायी के घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त गईं। मथुरा रोड स्थित गांव कछपुरा निवासी करीब 32 वर्षीय व्यवसायी कुलदीप उर्फ बिन्टू पुत्र केशवदेव की इगलास अड्डा पर प्राइवेट बस स्टैंड के के पास नारायण टेंट हाउस के नाम से दुकान है और पास में ही देवी का भंडारा था। जिसे लेकर कुलदीप वहां पर टेंट लगाने गया था इसी बीच छत के ऊपर वह चढ़ा तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया और उसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टेंट व्यवसायी की मौत को लेकर आज जिला हाथरस टेंट, लाइट, फूल कैटर्स, साउंड एसोसिएशन के पदाधिकारी मृतक टेंट व्यवसायी के घर पहुंचे | व्यापारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुरारीलाल पचौरी, बालकिशन शर्मा बालो गुरु, काके सक्सेना, अनिल दीक्षित, तरुण शर्मा, रिंकू लाइट वाले, आशीष शर्मा लाइट वाले, बंटी शर्मा, सफी नरूला, पप्पी नरूला आदि थे।