Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों की बैठक कल

कांग्रेसियों की बैठक कल

हाथरस। जिला एवं शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय  राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर कल 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शहर के कांग्रेसियों की बैठक एवं दोपहर 1 बजे से जिले के कांग्रेस जनों की बैठक प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी अनिल यादव, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी योगेश तालान लेंगे। बैठक में एमएलसी स्नातक कांग्रेस प्रत्याशी राजेश द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के बूथ स्तर तक गठन को लेकर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी साथियों के साथ प्रभारी गहन मंथन करेंगे। जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने बैठक में भाग लेने की अपील की है।