हाथरस। शहर के व्यापारियों से खाद्य विभाग के एक अधिकारी द्वारा सैंपिलग के नाम पर उत्पीड़न व शोषण करने तथा अवैध वसूली के आरोपों को लेकर आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री राजीव वार्ष्णेय एवं जिला अध्यक्ष जगदीश पंकज के नेतृत्व में आज खाद्य विभाग के अपर आयुक्त से मिला और उन्हें अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए। जबकि अन्य व्यापारियों द्वारा अपने बयान भी दर्ज कराए गए। अलीगढ़ से आए खाद्य विभाग के अपर आयुक्त रामनरेश यादव को व्यापारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि स्थानीय खाद्य विभाग में तैनात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के द्वारा खाद्य पदार्थों के सैंपल के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है और जिन लोगों से सैंपल न भरने के लिए पैसा लिया गया है उन लोगों ने भी उन्हें बयान दर्ज कराए गए हैं। मामले में कन्हैया एजेंसीज के संचालक व व्यापारी नेता कन्हैया वार्ष्णेय द्वारा भी अपना लिखित बयान दिया गया है और बयान में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सैम्पिल के नाम पर 20 हजार रूपये देने का दबाव बनाया जा रहा था और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता की और धमकी दी कि वह नेतागिरी न करें। जबकि एक दूसरे दुकानदार परचून विक्रेता माया टॉकीज चौराहानिवासी रमेशचंद्र द्वारा अपना बयान दर्ज कराया गया है और उन्होंने कहा है कि 10-12 दिन पहले उनकी दुकान से सैंपल न भरने की बात कही। जिस पर उन्होंने 10 हजार रूपये मांगने का आरोप लगाया और वयान में कहा गया है कि उनकी पत्नी अनीता देवी ने गुल्लक तोड़कर 5 हजार रूपये दिये थे। अपर आयुक्त से अन्य व्यापारियों द्वारा भी अपनी शिकायतें की गईं। खाद्य अपर आयुक्त से मिलने वाले व्यापारी नेताओं में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री राजीव वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष जगदीश पंकज, शहर अध्यक्ष विष्णु गौतम, कन्हैया वार्ष्णेय तेल वाले, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, राजीव वार्ष्णेय घी वाले, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष तरूण पंकज शामिल थे|
Jansaamna