Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विप्रो के साथ बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाये सरकार-मणिक शर्मा

विप्रो के साथ बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाये सरकार-मणिक शर्मा

हाथरस, जन सामना। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिला संयोजक मणिक शर्मा ने शासन और प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि विप्रो के साथ हो रही घटनाओं तथा महिलाओं के साथ घटित घटनाओं पर रोक लगाई जाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिला संयोजक मणिक शर्मा ने कहा है कि पूरे प्रदेश में कहीं न कहीं पर विप्रो के साथ आए दिन घटनाएं हो रही हैं। जिससे समाज में आक्रोश है। जबकि प्रदेश में महिलाओं के साथ भी महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। जो चिंताजनक है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि विप्रो के साथ बढ़ती घटनाओं को रोका जाए। साथ ही महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जाए।