Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान

हाथरस,जन सामना| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज सदस्यता अभियान चलाया। जिला प्रमुख आलोक गुप्ता ने बताया कि जिले में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता बडे़ जोर शोर से चल रही है, सदस्यता अभियान में आज डीआरबी इण्टर कालेज और एम.एल.डी.वी. कालेज में छात्रों और अध्यापकों को बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद का सदस्य बनाया गया। जिला प्रमुख आलोक गुप्ता ने बताया कि इस बार सदस्यता ऑनलाइन चल रही है और पूरी तरीके से निःशुल्क है।  सदस्यता अभियान में नगर अध्यक्ष अजय गौड़, प्रवीन कुमार, प्रमोद सेंगर, रामू माहेश्वरी, सोनू कुमार, भीकेन्द्र कुमार, राम कुमार शर्मा आदि अध्यापकों और छात्रों का सदस्यता अभियान में विशेष सहयोग रहा।