Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहर में महिला का शव मिलने मचा हड़कंप

नहर में महिला का शव मिलने मचा हड़कंप

फिरोजाबाद, जन सामना। एका क्षेत्र अन्तर्गत नहर में एक महिला का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है। थाना एका क्षेत्र स्थित नहर में ग्रामीणों ने मंगलवार को जव एक लगभग 38 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा तो लोग सन्न रह गये। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस शव को अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी शिकोहाबाद ने बताया कि नहर में महिला का शव मिला है। जांच की जा रही है।