Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड में महापौर ने किया निरीक्षण

पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड में महापौर ने किया निरीक्षण

फिरोजाबाद, जन सामना। नगर के वार्ड नं0 41  श्रीनगर में विगत लगभग 17 वर्षों से पेयजल आपूर्ति की गम्भीर समस्या बनी हुई थी। जिसके कारण स्थानीय नागरिक पेयजल की गम्भीर समस्या से जूझ रहे थे और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की उपरोक्त पेयजल की समस्या के समाधान हेतु जेड़ाझाल परियोजना के अन्तर्गत उक्त वार्ड में पाइप लाइन बिछवाई गयी तथा स्थानीय नागरिकों को पेयजल के कनेक्शन कराए गये। महापौर नगर निगम फिरोजाबाद नूतन राठौर द्वारा वार्ड नं0 41  श्रीनगर में आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा घर-घर जाकर पेयजल के कनेक्शन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। निरीक्षण के समय महापौर को कहीं-कहीं गंदा पानी आने की शिकायत प्राप्त हुई जिनके त्वरित निस्तारण हेतु नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गये। इस मौके पर महापौर के साथ पार्षद मनोज ‘ताऊ’ तथा नगर निगम के जलकल विभाग के महाप्रबन्धक रामबाबू राजपूत एवं कार्यकर्तागण ओम शर्मा, पवन तैनगुरिया एवं स्थानीय नागरिक आदि उपस्थित रहे।