Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लाइन ठीक करते विद्युत संविदाकर्मी झुलसा

लाइन ठीक करते विद्युत संविदाकर्मी झुलसा

सासनी/ हाथरस, जन सामना। कोतवाली क्षेत्र में गांव लहौर्रा स्थित 132 केवी लाईन ठीक करने गया संविदा कर्मी विद्युत करंट लगने के कारण खंबे पर आग लगने के कारण झुलस गया। जिसका उपचार प्राईवेट चिकित्सक से कराया है। गांव रूदायन निवासी राजेश कुमार का पुत्र शिवा विद्युत विभाग में संविदाकर्मी है। बताते हैं कि वह एलआई के साथ गांव लहौर्रा के निकट पोल लाईन ठीक करने गया था। जहां लाईन ठीक करते वक्त शटडाउन लेने के बावजूद भी पोल में करंट दौड गया। जिससे खंबे में आग लग गई। और खंबे पर चढा शिवा आग से झुलस गया। तभी अचानक आॅटोकट होकर लाईन कट गई। और शिवा खंबे से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड जुट गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गये और ग्रामीणों की मदद से घायल शिवा को उपचार के लिए प्राईवेट चिकित्सक के पास ले गये। जहां उसका उपचार जारी है।