Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एमएलसी प्रत्याशी मानवेन्द्र को जिताने की अपील

एमएलसी प्रत्याशी मानवेन्द्र को जिताने की अपील

हाथरस, जन सामना। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एमएलसी स्नातक प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के पक्ष में स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क हेतु भाजपा नगर कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष गौरव आर्य एवं मंडल प्रभारी आचार्य महेंद्र सिंह रहे। बैठक में आचार्य महेंद्र सिंह द्वारा सभी नगर कमेटी के पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजकों, सेक्टर प्रभारियों को बताया गया कि प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के पक्ष में सभी मतदाताओं से जनसंपर्क कर सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मानवेंद्र सिंह को विजयी बनाने हेतु प्रत्येक मतदाता से संपर्क करें। बैठक में रूपेश उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, अशोक गोला, हरीश सेंगर, अर्जुन बाल्मीकि, सुनील वर्मा एडवोकेट, भूरा पहलवान, अखिलेश गुप्ता, रमन माहौर, अमित भौतिका, लीलावती पुंडीर, दिनेश शर्मा, भीकम सिंह चौहान, विवेक गुप्ता, शेखर बाल्मीकि, विपुल सिंघानिया, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।