सासनी/हाथरस, जन सामना। कस्बा में एक पच्चीस वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजनों के अनुसार मडराक निवासी नीरू देवी की शादी नया नगला निवासी विकास से करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। जिससे नीरू को एक तीन वर्षीय बेटी और पांच वर्षी बेटा भी है। विकास अपनी पत्नी को लेकर सासनी के मोहल्ला जैनपुरी में एक किराए के मकान में रहता है, तथा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बताते है, कि रात को सभी ने खाना खाया और सो गये। शनिवार की सुबह विकास मजदूरी के लिए जाने लगा तो नीरू ने चाय बनाई, चाय नाश्ता कर विकास मजदूरी पर चला गया। करीब बारह बजे विकास को फोन पर नीरू की मौत की सूचना उसके पड़ोसी ने दी। विकास घर आया तो घर का नजारा देखकर उसके होश उड गये। नीरू का शवा फांसी पर लटका था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एसएचओ गौरव सक्सेना मयफोर्स के मौके पर पहुंच गये और मौका मुआइना कर शव को कब्जे लें लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर मृतका के मायके पक्ष को भी सूचित कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अभिलेखीय कार्रवाई करने में जुटी थी।
Jansaamna