हाथरस, जन सामना। भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की बिहार राज्य में हुई प्रचंड जीत व उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश कें उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य डॉ. अविन शर्मा द्वारा गांव कोरना चमरूआ स्थित कोल्ड स्टोरेज पर खुशी में मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य व भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. अविन शर्मा ने कहा कि पूरे देश की जनता का मूड भाजपा के साथ है और जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अटूट विश्वास है। जिसका ही नतीजा है कि आज भाजपा गठबंधन की बिहार में फिर से सरकार बनने जा रही है। वहीं प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में भी प्रचंड जीत मिलने से स्पष्ट है कि भाजपा द्वारा जमीन पर ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं और भाजपा के नारे सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना साकार हो रही है। इस मौके पर विजय शर्मा, अजय कुमार, रमेशचन्द्र, विष्णु कुमार, देश दीपक रावत, शैलेन्द्र चौहान, प्रमोद कुमार, रोहित शर्मा, प्रकाशचन्द्र व जितेन्द्र कुमार मौजूद थे।