हाथरस, जन सामना। युवा पंडित परिषद की एक आवश्यक बैठक किशोर टॉकीज कंपाउंड स्थित कृष्ण कुंज पर आयोजित की गई। जिसमें शहर के धर्माचार्य व प्रकांड पंडितों द्वारा दीपावली के पर्व पर पूजन आदि को लेकर चर्चा कर निर्णय लिया गया और उसके अनुसार ही पूजन आदि करने के लिए अनुरोध किया गया। बैठक में आचार्य पंकज शास्त्री ने कहा कि 13 नवंबर शुक्रवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। जबकि 14 नवंबर शनिवार को रूप चतुर्दशी एवं शुभ दीपावली पूजन किया जाएगा। जबकि 15 नवंबर, रविवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी और 16 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। बैठक में पंकज शास्त्री ने कहा कि दीपावली पूजन के लिए प्रदोष काल मान्य है। उन्होंने बताया कि पं. लक्ष्मी नारायण व्यास, पं. बलराम दीक्षित, पं. देवेश मिश्रा, पं. अमित मिश्रा, पं. राम मिश्र, पं. श्याम बल्लभ मिश्र, पं. राम बल्लभ मिश्र, पं. बागीशदत्त गौड़, पं. प्रवीन शास्त्री, पं. विशाल मिश्र. पं. पंकज शर्मा, पं. श्यामजी गंगावासी, पं. राहुल मिश्रा, पं. विजय वेदपाठी, पं. जीतू वेदपाठी, पं. ओंकारनाथ मिश्र, पं. गणेशदत्त वशिष्ठ मेंडू की स्वीकृति भी ले ली गई है।