Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वाल्मीकि नवयुवक संघ ने गरीब परिवारो को दीपावली का सामान एवं खाद्य सामग्री किया वितरित

वाल्मीकि नवयुवक संघ ने गरीब परिवारो को दीपावली का सामान एवं खाद्य सामग्री किया वितरित

फिरोजाबाद, जन सामना। छोटी दीपावली के अवसर पर वाल्मीकि नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व टापा माया पूरी में गरीब परिवारो को दीपावली का सामान एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।  इस अवसर पर विनय कुमार वाल्मीकि ने कहा कि अगर हम लोग इस दीपावली पर एक दूसरे का सहयोग करें तो कोई परिवार परेशान नहीं होगा। उसके घर मे भी दिए जलेंगे मिटाई आएगी। और एक अच्छी सोच के साथ अच्छी दिवाली मनेगी। इस दौरान विष्णु कान्त, अवनीश जैन, राहुल वाल्मीकि, अवदेश वाल्मीकि पार्षद, योगेश योगी, अमित मेवाती, प्रवीन वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, राज वाल्मीकि,अनिके वाल्मीकि, रितिक वाल्मीकि, शिवम वाल्मीकि, आदर्श वाल्मीकि, अमन चैहान वाल्मीकि, और आदि लोग मौजूद रहे।