Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील दिवस में फरियादियों का रहा टोटा

तहसील दिवस में फरियादियों का रहा टोटा

सिकन्दराराऊ/हाथरस, जन सामना। त्यौहारों के बाद तहसील के सभागार कक्ष में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम जे पी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों का टोटा रहा। अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते हुए नजर आए।  सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। दीपोत्सव के बाद आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की संख्या काफी कम रही। सुबह से अधिकारी शिकायतकर्ताओ का इंतजार करते दिखे। शिकायतकर्ताओं की संख्या में कमी होने के चलते अधिकारीयो में त्यौहारों की थकान के होने के कारण सुस्ती नजर आई। इस मौके पर एसडीएम विजय कुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार टीपी सिंह, क्राइम निरीक्षक योगेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक यादव आदि मौजूद रहे ।