Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को किया घायल, ग्राम प्रधान ने कराया उपचार

कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को किया घायल, ग्राम प्रधान ने कराया उपचार

सासनी/हाथरस, जन सामना। गांव नहलोई में कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को दबोच लिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जब ग्राम प्रधान की नजर पडी तो उन्होंने कुत्तों को भगाया और राष्ट्रीय पक्षी केा बचाकर प्रकृति की धरोहर को बचाया।नहलोई ग्राम प्रधान पति कांता पचैरी ने बताया कि वह खेतों की ओर से गांव को जा रहे थे, तभी कुछ कुत्ते एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को लेकर खींचतान कर रहे थे, जैसे ही कुत्तों पर उनकी नजर पडी तो उन्होंने लाठी से कुत्तों को भगाया और मोर को लेकर सीधे सासनी पशु चिकित्सालय लेकर आए। जहां कुत्तों ने घायल किए मोर का उपचार कराया।