Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने आधा दर्जन जुआरी पकडे़

पुलिस ने आधा दर्जन जुआरी पकडे़

सासनी/ हाथरस, जन सामना। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला मंदिरवाला से करीब आधा दर्जन जुआरियों को पकडकर जुआ एक्ट के तहत पाबंद किया है। एसएचओ गौरव सक्सेना के अनुसार वह अपने हमराह हेड कांस्टेबिल विनोद कुमार, कांस्टेबिल हिमांशु, श्यामवीर तथा एसएसआई कृतपाल सिंह के साथ शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे, तभी उन्हें मोहल्ला मंदिरवाला कि के निकट खाली प्लाट में जुआ होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर जब एसएचओ मयफोर्स के मौके पर पहुंचे तो जुआरियों में भगदड मच गई। इस बीच पुलिस ने पांच जुआरियों को पकड लिया और कोतवाली ले आए। जहां पुलिस ने सत्यप्रकाश पुत्र तोताराम, रवि उर्फ हेमंत पुत्र धर्मपाल, महेश चंद्र पुत्र रामसिंह, सुल्तान पुत्र बाबूलाल, वीरेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र महेश चंद्र निवासी मोहल्ला मंदिवाला कस्बा सासनी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया है।