फिरोजाबाद, जन सामना। थाना रसूलपुर में सब इस्पेक्टर के पद तैनात सुनीता सैंगर को एसएसपी सचिन्द्र पटेल में पदोन्नति करते हुए इस्पेक्टर बनाया है। थाना रसूलुपर में सुनीता सेंगर सब इस्पेक्टर के पद पर काफी समय से अपनी डयूटी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से करती रही है एवं पूर्व में महिला एसओ भी रह चुकी है। उनकी कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए गुरूवार को एसएसपी सचिन्द्र पटेल में सविता सैंगर को थ्री स्टार का बैंच लगाकर पदोन्नति प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
Jansaamna