Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शराब माफिया के खिलाफ चला अभियान, मचा हडकंप

शराब माफिया के खिलाफ चला अभियान, मचा हडकंप

तीन मौतों के बाद जागा पुलिस प्रशासन
शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना।  खैरगढ़ के गांव शेखपुरा में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस की आंख खुली, और थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के अभियान चलाया जहां पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब बेचते 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक सरगना भाग जाने में सफल हो गया। पुलिस ने उनके कब्जे से देशी शराब के क्वार्टर भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर ने बताया कि क्षेत्र मे सूचना मिल रही थी कि कुछ गांवो मे अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जिसके बाद पुलिस टीम ने बुधवार देर रात्रि में अलग-अलग जगहो पर छापा मार कारवाई की। छापामार कारवाई से शराब मफियाओं मे हडकंप मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।