Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रसपा ने सादगी से मनाया गया नेताजी का 83वां जन्मदिन

प्रसपा ने सादगी से मनाया गया नेताजी का 83वां जन्मदिन

कानपुर, जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहे कानपुर नगर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का एवं साथ में जिला संगठन ने जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति का जन्मदिन का केक काटकर एवं फल मिष्ठान वितरण करके बड़े ही हर्ष उल्लास एवं गगनभेदी नारों के साथ मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्म सैफई गांव जनपद इटावा के एक छोटे से किसान परिवार में हुआ था। नेता जी इरादों के धनी होने के कारण सदैव किसान मजदूर व्यापारियों पिछड़े दलित समाज एवं दबे कुचले लोगों को हक अधिकार की सदैव लड़ाई लड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ रक्षा मंत्री भी रहे जिन्होंने समय.समय पर जन समस्याओं को सदैव हल करने का काम किया जन्मदिन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम के पश्चात विधानसभा महाराजपुर के संगठन के साथ समीक्षा बैठक सनिगवां में आयोजित की गई महाराजपुर विधानसभा के सभी वार्ड के सेक्टरों के गठन एवं सदस्यता पर समीक्षा विस्तार से की गई समीक्षा के दौरान समाजसेवी कैलाश यादव को वार्ड 31 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं मनोनयन देकर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया उपस्थित सभी साथियों ने बधाई दी मुख्य रूप से मौजूद रहे अशोक यादव, विनोद कुमार प्रजापति, राजपाल यादव, दुर्गा शंकर मिश्रा, डॉ पिया सिंह, राम प्रकाश मिश्रा, अबरार आलम खान, अरुण यादव, उदय तिवारी, अबरार आलम, सौरभ पांडे, आनंद शुक्ला, श्रावण कुरील, रामबहादुर, शमीम खान, सवेॅश यादव, डी के विश्वकर्मा, ए प्रदीप यादव, श्रवण कुरील उदय, आकाश प्रजापति, उमेश कामरान, मो0 हनीफ बाबी, प्रमोद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।