Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आंवला नवमी पर पूजन को उमड़े भक्त

आंवला नवमी पर पूजन को उमड़े भक्त

हाथरस, जन सामना।  आंवला नवमी पर महिलाओं द्वारा आंवला के वृक्ष की पूजा अर्चना की गई और अपनी मनोकामना की गईं। इस मौके पर शहर के कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित नया मिल प्रांगण में लक्ष्मी नारायण मंदिर पर आंवला पूजन के लिए महिला भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी |महिलाओं द्वारा समूह के रूप में आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना की गई और आंवला के वृक्ष की परिक्रमा कर अपनी मनोकामनाएं की गईं। इस मौके पर महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन आदि करने से माहौल भारी भक्तिमय बन गया और सभी ने पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ आंवला नवमी के पूजन को किया।