Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा बरामद

हसायन/ हाथरस, जन सामना। पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल के निर्देशन में पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस द्वारा एक शातिर युवक को पांच तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह बीती रात्रि को पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे| तभी उन्हें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटाई नहर पुलिया के पास से जरैरा की ओर से आते एक युवक को पूछताछ हेतु हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से पुलिस द्वारा नाजायज पांच तमंचों को बरामद किया गया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम खालिद पुत्र मुबारक अली निवासी गांव असोई बताया है। पुलिस के मुताबिक उक्त युवक के खिलाफ अपराधिक इतिहास है और इसके खिलाफ अवैध हथियार रखने, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के मुकद्दमे दर्ज हैं। उक्त शातिर युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह, एसआई अरविंद सिंह, एसआई दिलीप सिंह, सिपाही राहुल कुमार व दिनेश कुमार शामिल थे।