Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पेट्रोल पम्प से ट्रैक्टर ट्रोली चोरी

पेट्रोल पम्प से ट्रैक्टर ट्रोली चोरी

मुरसान/ हाथरस, जन सामना। थाना क्षेत्र के गांव जटोई से बीती रात्रि को अज्ञात चोर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को चोरी कर ले गए। ट्रैक्टर ट्राली चोरी की घटना से पूरे क्षेत्र में भारी खलबली मच गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु थाना पुलिस को दी गई तहरीर में संजीव कुमार शर्मा पुत्र प्रेम मुरारी शर्मा निवासी गांव जटोई ने कहा है कि बीती रात्रि को लगभग 3 बजे उनका ट्रैक्टर ट्रॉली फार्मा ट्रैक 4 जी संख्या यूपी 85 बीए 3571 उनकी पेट्रोल पंप एस्सार पंप पर खड़ा हुआ था, जिसे रात्रि को अज्ञात चोर ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चोरी कर ले गए। ट्रैक्टर चोरी की घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी खलबली मच गई है।