Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मनाई गई झलकारी बाई जयंती

मनाई गई झलकारी बाई जयंती

हाथरस, जन सामना। कोठी बेलनशाह स्थित माहौर धर्मशाला में अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई का जन्मदिन केक काटकर पूर्व पालिकाध्यक्ष  डौली माहौर की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भीमसेन माहौर, विशिष्ट अतिथि सभासद वीरेन्द्र माहौर अय्यापुर एवं मनवीर सिंह माहौर थे। डौली माहौर एवं बासुदेव माहौर, भीमसेन माहौर, वीरेंद्र माहौर सभासद ने झलकारी बाई के छविचित्र पर माल्यार्पण किया एवं जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को बिस्किट वितरित किए। कार्यक्रम में पवन कुमार सुमन, बृजमोहन माहौर, सुनहरी लाल माहौर, बुद्धसैन, दीपक, मूवीन अहमद खान, सचिन, शिवकुमार, पूरन सिंह, शिवम, रवि, हेमंत, सूरज, सचिन आदि ने भी झलकारी बाई के छविचित्र पर पुष्प अर्पित किए। मास्क वितरण व संचालन बासुदेव माहौर ने किया।