Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पानी की नाली में डूबकर बालिका की मौत

पानी की नाली में डूबकर बालिका की मौत

हाथरस, जन सामना। हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित एक भट्टा पर ईट थपाई का कार्य करने वाले एक मजदूर दंपत्ति की पुत्री की आज भट्टे की ईट थपाई के लिए पानी की नाली (भरा) में एक बालिका के गिर जाने से उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है। बताते हैं आगरा अलीगढ़ बाईपास जोगिया रोड पर एक ईंट भट्टा है, जिस पर एक मजदूर दंपत्ति ईट थपाई का कार्य करते हैं और आज ईट थपाई के कार्य के लिए पानी की नाली (भरा) में मजदूर नंदलाल की 1 वर्षीय पुत्री निकेश कुमारी के गिर जाने से वह पानी में डूब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को तत्काल उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से मजदूर परिवार में भारी कोहराम मच गया है।