Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस कप्तान की गाड़ी को ओवरटेक कर रहा कार चालक पहुंच गया हवालात

पुलिस कप्तान की गाड़ी को ओवरटेक कर रहा कार चालक पहुंच गया हवालात

सासनी/ हाथरस, जन सामना। कोतवाली पुलिस ने एक कार चालक को पुलिस कप्तान की गाडी ओवरटेक करने और लापरवाही कार चलाने के आरोप में हवालात पहुचा दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पुलिस कप्तान अपनी सरकारी गाडी से अलीगढ की ओर से हाथरस की ओर आ रहे थे। बताते हैं कि पुलिस चौकी हनुमान के निकलते ही एक कार चालक ने कार संख्या यूपी 13 बीटी 4938 को नशे की हालत में लापरवाही से ओवरटेक करते हुए दौडा दिया। कार चालक की हरकतों पर पुलिस कप्तान ने शक करते हुए पुलिस केा सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कोतवाली चौराहे पर कार सहित चालक को पकड लिया और हवालात पहुंचा दिया। पुलिस ने कार चालक युवक विकास पुत्र एवरन सिंह निवासी करावल नगर दिल्ली के खिलाफ शांतिभंग का अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश किया है। वहीं पुलिस ने वाहन एक्ट के तहत कार्रवाई कर कार को सीज किया है।