Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम ने जिलापूर्ति कार्यालय एवं सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने जिलापूर्ति कार्यालय एवं सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद, जन सामना। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी एवं सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालय की उपस्थिति पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजिका में लिपिक सुरील कुमार व शिवम मिश्रा अनुपस्थित पाये गए। यह कर्मचारी इससे पूर्व मंे 21 नवम्बर 2020 को उपस्थिति की जांच में भी अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी द्वारा इनके साथ-साथ अनुपस्थित कर्मचारियों के स्पष्टीकरण व उनके एक दिन के वेतन की कटौती के निर्देश प्रदान किए गए थे, जिसका अनुपालन जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा अभी तक नही किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हे निर्देश दिए है कि वह उपरोक्त दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए अवगत कराए व समय से सभी कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति कराना सुनिश्चित करें।