Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गैंगस्टर एक्ट के 9 वांछितों को पुलिस ने पकड़ा

गैंगस्टर एक्ट के 9 वांछितों को पुलिस ने पकड़ा

चकिया/चन्दौली, जन सामना। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बेलावर गांव से मुकदमा अपराध संख्या 210/2020 धारा 3 यूपी गैंगस्टर एक्ट में नामित एवं वांछित अभियुक्त सकुरूल्ला, गुलशेर, जमालू, हुस्न आलम, कमरुद्दीन, जफर, हुसैन, मंजूर तथा मोहन राम को बेलावर गांव के पास स्थित बंधी के दक्षिण तरफ से धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि इनका मुख्य पेशा गौ तस्करी करना है जो लगातार फरार चल रहे थे| जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चकिया रहमतुल्लाह खां का०आशुतोष कुमार चौधरी,का०रमेश कुमार तथा हे०का०साधु शरण सिंह शामिल रहे।