Saturday, June 7, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पर निकली साइकिल रैली

अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पर निकली साइकिल रैली

चकिया/नौगढ़, जन सामना। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस के अवसर पर ग्राम्या संस्थान एवं सहयोग संस्थान लखनऊ के द्वारा बुधवार को तेंदुआ अंबेडकर पार्क से नौगढ़ थाने तक साइकिल रैली निकली गयी। रैली का शुभारंभ थाना प्रभारी नौगढ़ राम उजागीर एवं उप निरीक्षक चकरघट्टा रामनारायण यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिभागियों ने रैली में हर महिला का है। अधिकार हिंसा मुक्त हो घर परिवार, लड़का लड़की एक समान सबको शिक्षा सबको ज्ञान, महिला हिंसा बंद करो, चुप्पी तोड़ो हिंसा रोको, के नारों एवं तख्तियों के साथ मझगांईं, लालतापुर, बसौली,डुमरिया, रिठिया, बटौवा से होते हुए नौगढ़ थाने तक आए जहां रैली एक सभा में तब्दील हुई। आपको बता दें कि महिलाओं पर हो रही हिंसा व भेदभाव के विरोध में संस्थान द्वारा 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने बताया कि महिलाओं पर हो रही हिंसा व भेदभाव के खिलाफ पूरी दुनिया में आज के दिन महिला हिंसा विरोध दिवस मनाया जाता है। इसके प्रति लोग जागरूक हो व महिलाओं पर होने वाली हिंसा बंद हो। वहीं संस्थान के सुरेंद्र ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली मोमबत्ती जुलूस दीवाल लेखन पर्चा वितरण व गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया जाएगा। थाना परिसर में हुई गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नीरज सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें न्याय दिलाने हेतु कानून बनाए गए हैं। क्षेत्र में किसी भी महिला के साथ ऐसा भेदभाव होता है तो हमें सूचित करें, तत्काल उसे न्याय दिलाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और कहा कि लड़कियों के साथ जन्म से ही भेदभाव शुरू हो जाता है लड़कियों महिलाओं को कमतर आंका जाता है, जरूरत है लड़कों व लड़कियों को समान अवसर मिले तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। इस दौरान लालतापुर, बसौली, मझगाईं,औराही, जय मोहनी, अमदहाँ, झूमरिया, डुमरिया आदि गांवों से त्रिभुवन, रामबली, श्रीराम, जयप्रकाश, रिंकू, बबीता, अमित, सोनम, मंजू, शशि कला, शिवानंद, मनोज, सरोज सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे संचालन नीतू सिंह ने किया।