हाथरस, जन सामना। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत निदेशक महिला कल्याण ने जिले में 39 शक्ति चैम्पियन बनाए हैं। शासन से प्राप्त सूची में प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के अन्तर्गत ग्राम ब्लॉक तथा जनपद स्तर से जनसामान्य में से ऐसे महिला, पुरूष, बच्चों, अन्य जो महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण व हिंसा पर रोकथाम हेतु विभाग को सहयोग करेंगें का चयन ‘शक्ति चैम्पियन्स’ के रूप में किया गया है। इन सभी को पहचान पत्र, बैज व कार्य वितरण किया गया है।
इसी क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय तथा समस्त अधिशासी अधिकारी हाथरस से प्राप्त डाटा के आधार पर सूची में शामिल सभी व्यक्तियों को ‘शक्ति चैम्पियन्स’ के रूप में नामित किया गया है।
Jansaamna