हाथरस, जन सामना। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा बीती रात्रि को थाना कोतवाली सदर का अर्दली रूम का निरीक्षण किया||अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए| विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर एक एसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। बीती देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा थाना कोतवाली सदर पर लम्बित विवेचनाओं के संबंध में समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम में क्षेत्राधिकारी नगर रूचि गुप्ता भी उपस्थित रहीं। अर्दली रूम में प्रभारी निरीक्षक सहित समस्त विवेचकों की लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा अधिक दिनों से लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। विशेष रूप से महिला सम्बन्धी अपराधों, पोक्सों अधिनियम के अपराधों व अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज मुकद्दमों के समयबद्ध व विधिक निस्तारण के निर्देश दिए गये। आर्थिक अपराधों की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर ही कार्यवाही की जाये। पुलिस कप्तान द्वारा विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने व बिना अनुमति दूसरे राज्य में जाने पर उपनिरीक्षक साहब सिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन हाजिर किया गया। इसी प्रकार अन्य कई उपनिरीक्षकों के विवेचना में रूचि न लेने व समयबद्ध निस्तारण न करने के सम्बन्ध में उनका स्पष्टीकरण मांगा गया तथा क्षेत्राधिकारी नगर को ऐसे विवेचकों पर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर आख्या प्रेषित करने को कहा गया। विवेचकों को बताया गया कि विवेचनाओं में इलेक्ट्राँनिक सर्विलांस की मदद ली जाये। गुमशुदगी के प्रकरणों में सम्बन्धित का फोटो व पूर्ण विवरण प्राप्त कर डीसीआरबी में ट्रेक चाइल्ड/मिसिंग परसन्स साँफ्टवेयर में सूचना अवश्य अपलोड करायी जाये। वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर 3 सवारी के अधिक से अधिक ई-चालान किये जायें। महिला उत्पीडन के मामलों में पडिता का तत्काल चिकित्सीय परीक्षण एवं धारा 164 का वयान न्यायालय में कराया जाये। इसके अतिरिक्त थाने पर महिला हेल्प डेस्क एवं कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
Home » मुख्य समाचार » पुलिस कप्तान ने अर्दली रूम का निरीक्षण किया,विवेचनाओं में लापरवाही पर दरोगा लाइन हाजिर
Jansaamna