Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निशुल्क नेत्र जांच शिविर कल

निशुल्क नेत्र जांच शिविर कल

हाथरस, जन सामना। शहर के हनुमान गली स्थित मानव सेवा संस्थान पर समाजसेवी स्व. चिरंजीलाल वाष्र्णेय की स्मृति में कल 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर आयोजित होगा। जिसमें प्रेम रघु हॉस्पिटल आगरा रोड की चिकित्सकीय टीम द्वारा मोतियाबिंद के मरीजों की जांच कर ऑपरेशन हेतु चयनित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के मंत्री ने बताया कि मानव सेवा संस्थान सीजे पब्लिक स्कूल हनुमान गली पर आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर में नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी और जांच के उपरांत ऑपरेशन के लिए पात्र मरीजों का चयन किया जाएगा|  चयनित मरीजों का प्रेमरघु हॉस्पिटल के वातानुकूलित कक्ष में कुशल चिकित्सकों द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने नेत्र रोगियों से शिविर का लाभ लेने का अनुरोध किया है।