Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोविड-19 के बचाव हेतु जसराना में बांटे जायेंगे मास्क

कोविड-19 के बचाव हेतु जसराना में बांटे जायेंगे मास्क

फिरोजाबाद,जन सामना।  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में दिसम्बर माह में कोबिड-19 से बचाव एवं जागरूक हेतु सेनेटाइजर एवं मास्क वितरण का आयोजन जसराना में शीघ्र ही किया जायेगा। साथ ही पर्यावरण को बचाने हेतु ईको ब्रिक बनाओ प्रतियोगिता आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल तथा संचालन प्रवीन अग्रवाल ने किया। बैंठक में विकास बंसल, सौरभ गुप्ता, प्रशान्त वशिष्ठ, उज्जवल बंसल आदि मौजूद रहे।