कानपुर देहात, जन सामना। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष रशीद अहमद को पराली दान कराने, कृषकों को फसल अवशेषों को न जलाने, किसानों को फसल की गुणवत्ता खाद, पानी, बीज आदि के लिए जानकारी देने व केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक तरीके से प्रचार प्रसार कर कृषको को जानकारी उपलब्ध कराए जाने के चलते शाल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने जनपद के कृषकों से अपील की है कि फसल अवशेषों को न जलाएं तथा जनपद में संचालित निराश्रित गौशालाओं हेतु संबंधित एसडीएम से संपर्क कर पराली दान कर सम्मान पाएं। जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव को निर्देशित किया कि जनपद के कृषकों को खाद बीज की समस्या न हो |उन्हें समय से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं तथा कहीं पराली भी न जलने दे। सभी संबंधित अधिकारीगण भ्रमण कर पराली जलाने की घटनाओं को रोके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजीव राज आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansaamna