कानपुर,जन सामना। सिख कल्याण समिति के तत्वाधान में अध्यक्ष हरप्रीत सिंह बब्बर के नेतृत्व में सिख समुदाय की बुजुर्ग महिला के खिलाफ कंगना रनौत की आपत्ति जनक टिप्पणी करने के विरोध में कंगना रनौत की अर्थी निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष हरप्रीत बब्बर नें आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में कंगना रनौत नें किसानों के प्रदर्शन से संबंधित ट्वीट किया कि शाहीन बाग़ में प्रदर्शन करने वाली 90 साल की वृद्धा बिलकिस यानी दादी है। उसने उस ट्वीट में दावा किया था। यही वह दादी है। जो टाइम मैगज़ीन में सबसे शक्तिशाली भारतीय के तौर पर दिखी। और वह अब 100 रुपये में उपलब्ध है। कंगना ने उन्हें 700 रुपये दिहाड़ी देने की बात कही दरअसल वह बठिंडा की रहने वाली 85 वर्षीय महेंद्र कौर है। विगत दस सालों से भारतीय किसान यूनियन से जुड़ी हुई है। किसानों के आंदोलनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। बुजुर्ग सिख महिला के ऊपर इस आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में गहरा रोष और गुस्सा व्याप्त है। आरोप लगाते हुए उज़्मा इकबाल सोलंकी ने कहा कि कंगना रनौत को सिख समुदाय की एक बुजुर्ग महिला के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। कंगना रनौत ने अपनी छोटी और ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से हरप्रीत सिंह बब्बर, उज़्मा इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, जितेन्द्र सिंह संधू, आदि लोग मौजूद रहे।