Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो सगे भाई विद्युत करंट से झुलसे

दो सगे भाई विद्युत करंट से झुलसे

हाथरस,जन सामना। हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू हेमराज निवासी दो सगे भाई आज हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर विद्युत करंट से बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव नगला बुधू हेमराज निवासी दो सगे भाई प्रवीण उम्र करीब 15 वर्ष व गुड्डू उम्र करीब 12 वर्ष पुत्र छोटेलाल आज सुबह एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर जा रहे थे और तभी रास्ते में 11 हजार की विद्युत लाइन के तार नीचे होने पर उक्त दोनों भाई 11 हजार की लाइन के विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाइयों को तत्काल उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनको भर्ती कराकर उनका उपचार चल रहा है। घटना की खबर से गांव में भारी हड़कंप मच गया।