Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गौवंश का कराया अंतिम संस्कार

गौवंश का कराया अंतिम संस्कार

हाथरस,जन सामना। बाजार स्थित चूड़ी वाली गली में किसी कारण से गौवंश की मौत हो गई। जिसकी सूचना गौ रक्षा हिन्दू दल के जिला महामंत्री विजय चौहान भट्टे वालों ने भाजपा गौवंश प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व गौ रक्षा हिन्दू दल के जिलाध्यक्ष शिव शंकर गुलाटी को दी। गुलाटी तुरंत मौके पर पंहुच गये| नगर पालिका अधिकारियों से वार्ता कर जे सी बी मशीन, गौभक्तों के सहयोग से नमक, कपड़े की व्यवस्था कर गौ माता को अंतिम संस्कार किया गया।