Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आवारा सांड के शव का किया अंतिम संस्कार

आवारा सांड के शव का किया अंतिम संस्कार

सासनी/हाथरस,जन सामना। आवारा सांड की मौत के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं बजरंगदल कार्रकर्ताओं ने सांड के शव का अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि कोतवाली चैराहे के निकट एक सांड की मौत हो गई थी। जिसके शव को जेसीवी मशीन द्वारा कोतवाली के निकट पडी खाली जगह में गड्ढा कराकर उसका समाधिस्थ कर अंतिम संस्कार किया। इस अंतिम संस्कार प्रशासन का भी सहयोग किया। अंतिम संस्कार करने वालों में विद्यार्थि परिषद नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर संयोजक बजरंग दल मोहित शर्मा, नगर सह संयोजक बजरंग दल ललित कुमार, गौसेवक कान्हां आदि का विशेष योगदान रहा।