Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्य सचिव ने वरिष्ठ IAS अजय कुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्य सचिव ने वरिष्ठ IAS अजय कुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ,जन सामना। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार को इस महान दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि अजय कुमार सिंह एक बेहतरीन इंसान थे और उनके द्वारा प्रदेश को दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा। अजय कुमार सिंह 1998 बैच के आईएएस अधिकारी थे तथा वर्तमान में उत्तर प्रदेश शासन में सचिव पद पर तैनात थे।