Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  एनसीसी कैडेटों ने किया गांधी प्रतिमा की सफाई

 एनसीसी कैडेटों ने किया गांधी प्रतिमा की सफाई

कानपुर,जन सामना। 17 एनसीसी गर्ल्स बटालियन के आदेशानुसार एसएन सेन कालेज की कैडेट द्वारा सीनियर एवं जूनियर कैडेटों नेआमजनमानस से हाथ जोड़कर विनती की कि वे साफ सफाई का घ्यान अवश्य रखें। अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। हमारी.आपकी कोशिश एक कदम स्वच्छता के ओर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें कैडेटों ने गांधी प्रतिमा की सफाई की लोगों को भी जागरूक किया, साथ ही विद्यालय में व आस पास लोगो को सफाई का महत्त्व बताया सविता यादव विद्यालय प्रधानाचार्या ने बताया हमे अपने आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए करना चाहिए|  हमारे एनसीसी कैडेटों ने समाज को यही समझने का प्रयास किया है। कैडेटो ने आस पास के लोगो को मास्क सोशल डिस्टेंसिंग व साफ सफाई के प्रति जागरूक किया इस अवसर पर प्रधानचार्या सविता यादव थर्ड ऑफिसर नीतू गौड ने बताया स्वच्छता अभियान में कैडेटों अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं कैप्टन ममता अग्रवाल कर्नल एस के गुप्ता ने सभी कैडेटों का उत्साहवर्धन किया।