रसूलाबाद/ कानपुर देहात,जन सामना। देश के संविधान निर्माता भीम राव अम्बेडकर की पुण्य तिथि पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कमलेश चंद दिवाकर छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता व मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव प्रेमी ने रसूलाबाद में अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कमलेश चन्द्र दिवाकर ने पुण्य तिथि पर रसूलाबाद में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने गरीबो मजलुमो के लिए काफी संघर्ष कर उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाने में महत्व पूर्ण भूमिका अदा की ।उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार और आदर्श आज भी देश के लाखों लोगों को ताकत दे रहे जिसके कारण पूरा देश आज उन्हें श्रद्धांजिल अर्पित कर रहा है। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने भारत रत्न बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान के रूप में देश को एक पवित्र ग्रंथ भेंट किया जो देश के लिए एक सर्वोच्च मार्ग दर्शक है ।आज पूरा देश सहित समाज वादी पार्टी श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है ।रसूलाबाद विधान सभा अध्यक्ष नाथूराम यादव ने कहा कि बाबा साहब ने गरीबो को न्याय दिलाने में महत्व पूर्ण भूमिका अदा की जिसे कोई भुला नही सकता । समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव प्रेमी ने कहा कि बाबा साहब बहुत बड़े विधि वेत्ता अर्थ शास्त्री राजनीतिज्ञ व समाज सुधारक थे जिन्होंने दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाकर समानता के अधिकार को चलाकर न्याय दिलाने में महत्व पूर्ण भूमिका अदा की ।उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने श्रमिको किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन कर देश को नई गति दी ।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब का अपना पूरा जीवन गरीबो दबे कुचलो को न्याय दिलाने के लिए रहा ।
इसके बाद पूर्व विधायक सपा के नेता ललित कुमार के आवास पर जाकर वहां भी अम्बेडकर की फोटो पर माल्यार्पण किया ।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के रसूलाबाद विधान सभा अध्यक्ष नाथू राम यादव, वरिष्ठ नेता धीरज यादव, युवजन सभा राघवेंद्र यादव, दीपक दुबे, ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र यादव, ओम श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह , सत्यम ठाकुर, बाबू सिंह, संजय सिंह, शनि कुमार व राकेश कुमार अभिषेक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Jansaamna