Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहाना को जौहर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ मे जिले की कमान

शहाना को जौहर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ मे जिले की कमान

कानपुर,जन सामना। एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी के निर्देश पर जौहर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा रिया सिद्दीकी ने कानपुर नगर महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर बेकनगंज निवासिनी शहाना परवीन नियाज़ी को जिम्मेदारी सौंपी। समाज सेवा के क्षेत्र में शहाना परवीन सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। जौहर एसोसिएशन के कार्यो से प्रभावित होकर उन्होंने संस्था से जुड़ने का आग्रह किया था जिसपर उच्च स्तरीय पदाधिकारियों की सहमति के पश्चात आज प्रदेश अध्यक्षा रिया सिद्दीकी द्वारा लकड़मण्डी स्थित एक स्कूल में आयोजित मनोनयन समारोह में शहाना परवीन को नगर की कमान दी। शहाना परवीन ने भरोसा दिलाया कि संस्था के संस्थापकध्राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी द्वारा राष्ट्रहित एंव मानव सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही आम जनमानस तक मूल भूत समस्याओं के निराकरण हेतु पहुंचने मे पूर्णतः सक्रिय रहूंगी एंव संस्था के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करती रहूंगी। शहाना परवीन के मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी, प्रदेश चेयरमैन जावेद मोहम्मद खान, मुर्तजा खान, जिलाध्यक्ष फिरोज़ अन्सारी बाॅबी, सैय्यद सुहेल, शहाबुद्दीन, सैय्यद जीशान अली, हाजी इखलाक मिर्जा, हाफ़िज़ मोहम्मद फैसल जाफरी, मुरसलीन खान भोलू, लियाकत अली, हाजी सुहेल अहमद, हाजी अमीम खान, नूर आलम,सभी पार्षदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुबारकबाद दी।