Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर पुलिस बल सतर्क

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर पुलिस बल सतर्क

रसूलाबाद/ कानपुर देहात,जन सामना । 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद की घटना को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उपाधीक्षक रामशरण सिंह व कोतवाल शशि भूषण मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ नगर में मुश्तैदी के साथ गश्त करते देखे गए । कि 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया था हालांकि न्यायालय द्वारा भी अब इस प्रकरण में निर्णय हो चुका है और दोनो पक्ष शांत भी है रसूलाबाद में फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उपाधीक्षक व कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ गश्त करते देखे ।कोतवाल ने बताया कि 6 दिसम्बर भारत रत्न बाबा भीम राव अम्बेडकर की पुण्य तिथि व बाबरी मस्जिद की घटना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल सामान्यता गश्त पर मुश्तैद रहा।