Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छत से गिरकर तीन बच्चे घायल

छत से गिरकर तीन बच्चे घायल

फिरोजाबाद,जन सामना। थाना लाइनपार के गांव ढ़ोलपुरा में छत से गिरकर तीन बच्चे घायल हो गये। घायलों को अस्पताल लाया गया है।
ढ़ोलपुरा निवासी अरविन्द्र की पुत्री नन्दनी (9) व बैंचेलाल का पुत्र नीरज (3) व संदीप की पुत्री नित्या (3) शनिवार को अचानक खेलते समय छत से गिर पड़े। जिससे वह तीनों घायल हो गये। घायलो को उनके परिजन उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उनका उपचार जारी है।