Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहर में मिली लाश की हुई शिनाख्त

नहर में मिली लाश की हुई शिनाख्त

हाथरस,जन सामना। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला झंडू के पास नहर में गत दिनों मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है और मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला झंडू के पास नहर में गत 15 दिसंबर को करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिली थी, जिसे पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया था और उसकी शिनाख्त कराई गई थी। लेकिन उस समय उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी तथा आज मृतक की शिनाख्त कर ली गई है और बताते हैं मृतक की शिनाख्त करीब 35 वर्षीय रामहरी पुत्र बसंत लाल निवासी गांव रूहेरी के रूप में की गई है। रामहरी गत 15 दिसंबर को अपने घर से फैक्ट्री में काम करने के लिए निकला था। लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा तथा परिजनों द्वारा थाना पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी गई है और पुलिस घटना की छानबीन कर रही