Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किड्स काॅर्नर स्कूल में क्रिसमस डे पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

किड्स काॅर्नर स्कूल में क्रिसमस डे पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिंगल बेल की धुन पर बच्चो ने दी मनमोहक प्रस्तुती, दर्शक हुए मंत्र मुग्ध
फिरोजाबाद,जन सामना। किड्स काॅर्नर सीनियर सैकेण्ड्ररी स्कूल में क्रिसमस-डे एवं नववर्ष आगमन महोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों की प्रस्तुती देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये।
किड्स काॅर्नर स्कूल के प्रांगण में कक्षा प्लवे से लेकर पांच तक बच्चों ने क्रिसमस डे के अवसर पर विभिन्न गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने जिंगल वैल की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे सेंटा क्लाज के परिधान में बहुत ही आकर्षण दिखाई दे रहे थे। इस दौरान नन्ने-मुन्ने बच्चों ने अपनी टीचर एवं प्रधानाचार्य के साथ नृत्य किया। बच्चों के चेहरे पर खुशी अलग ही दिखाई दे रही थी। सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपाहार भी दिए। वहीं स्कूल प्रांगण को रंग-बिरंगे गुब्बारो, फूल एवं झालरों से सजाया गया। कार्यक्रम में खास बात यह रही कि सेंटा क्लाॅज द्वारा एक सेल्फी काॅर्नर भी बनाया गया। जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में अंत में विद्यालय प्रशासक मुकुल भटनागर, प्रबंधक मंयक भटनागर, सीईओ विख्यात भटनागर ने सभी को क्रिसमस एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाऐ दी। प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर ने सभी अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को नूतन वर्ष की शुभकामनाऐं के साथ आभार व्यक्त किया।